लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों और टीके की कमी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है निर्धन देशों को

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:26 IST

Open in App

कंपाला, 17 जून (एपी) विश्व के निर्धन देशों को कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और टीके की कमी की दोहरी मार का सामना करना पड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन देशों के नागरिकों का टीकाकरण नहीं किया गया तो भले ही अमीर देश अपने यहां शत-प्रतिशत टीकाकरण कर लें किंतु महामारी को मात नहीं दी जा सकती।

अफ्रीका महामारी से विशेष तौर पर असुरक्षित है। यहां दुनिया की 18 प्रतिशत जनसंख्या यानी 1.3 अरब लोग रहते हैं किंतु अब तक टीके की कुल खुराक में महज दो प्रतिशत खुराक यहां मिली है। कुछ अफ्रीकी देश तो ऐसे हैं जहां पर टीकाकरण की शुरुआत तक नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और दुनिया के नेता बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि अमीर देश अपने नागरिकों का टीकाकरण कर दें तो भी महामारी को हराया नहीं जा सकता।

अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र में कैमरून के विषाणु विशेषज्ञ जॉन न्केनगासोंग कहते हैं, ‘‘ मैं लगातार कह रहा हूं कि हम तब तक सुरक्षित नहीं हैं जब तक सभी सुरक्षित नहीं हो। हम कमजोर कड़ी से महज थोड़े मजबूत हैं। ’’

जिम्बाब्वे ने कोविड-18 के मामलों और मौतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नये सिरे से लॉकडाउन लगाया है। देश की जनसंख्या करीब 1.5 करोड़ है लेकिन अब तक टीके की केवल 17 लाख खुराक ही लगाई गई है और शहरी क्षेत्र में कमी के लिए रणनीतिक चुनौतियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

जाम्बिया में भी टीकाकरण रोक दिया गया है जबकि अधिकारियों कहना है कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते देश में ऑक्सीजन की भारी कमी है और कम गंभीर लक्षण वाले लोगों को राजधानी लुसाका के अस्पतालों से घर वापस भेजा जा रहा है।

युगांडा में भी कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। कंपाला के अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर लगभग भर चुके हैं। युगांडा सरकार की चिकित्सा सलाहकार समिति की अध्यक्षा मिसाकी वेयेनगेरा ने कहा कि कुछ मरीज दूसरे मरीजों की मौत की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि उन्हें आईसीयू में जगह मिल सके।

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने इस महीने स्कूलों को बंद करने सहित नए प्रतिबंध लगाए हैं किंतु पिछले साल वह सख्त लॉकडाउन से बचते नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते कि देश के विशाल असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जीविकोपार्जन को खतरा हो।

अफ्रीका महाद्वीप में अब तक 50 लाख से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से करीब 1,35,000 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों को भय है कि स्थिति और खराब हो सकती है। अफ्रीका के 90 प्रतिशत देश सितंबर तक अपनी 10 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण के लक्ष्य को पाने में असफल होते नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें