लाइव न्यूज़ :

पोम्पिओ ने भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने में जयशंकर की भूमिका की सराहना की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 08:47 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को कुशल राजनयिक और नेता बताया, साथ ही कहा कि उनके जैसे मित्र के साथ काम करते हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते ‘‘और मजबूत’’ हुए हैं।

पोम्पिओ ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे मित्र एवं एक कुशल राजनयिक तथा नेता (जयशंकर) के साथ काम करते हुए भारत-अमेरिका के रिश्ते और मजबूत हुए हैं।’’

पोम्पिओ ने ट्वीट में जयशंकर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। इसी ट्वीट में उन्होंने जयशंकर का शुक्रिया भी अदा किया।

पोम्पिओ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूस्टन में 2019 में ऐतिहासिक भाषण के महत्व को रेखांकित करने के लिए हैशटैग ‘हाउडीमोदी’ का इस्तेमाल किया साथ ही उन्होंने हैशटैग ‘मोदी है तो मुमकिन है’ भी लिखा।

पोम्पिओ और जयशंकर के बीच क्षेत्रीय, द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर लगातार फोन पर बातचीत होती रहती है।

पोम्पिओ का ट्वीट ऐसे वक्त में आया है जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा