लाइव न्यूज़ :

पोम्पियो ने इस्तांबुल में ‘ऑर्थोडॉक्स ईसाई’ के आध्यात्मिक नेता से मुलाकात की, तुर्की नाराज

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:03 IST

Open in App

इस्तांबुल, 17 नवंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को इस्तांबुल में ऑर्थोडॉक्स ईसाई (ईसाई धर्म का संप्रदाय) धर्म के आध्यात्मिक नेता से मुलाकात की।

पोम्पियो की संक्षिप्त इस्तांबुल यात्रा के दौरान ऑर्थोंडॉक्स नेता से मुलाकात और तुर्की के किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करने से तुर्की नाराज है।

सात यूरोपीय और पश्चिमी एशियाई देशों की यात्रा कर निकले पोम्पियो ने एक तस्वीर साझा की जिसमें उनका अभिवादन दुनिया के करीब 30 करोड़ ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के नेता एक्यूमेनिकल पैट्रियार्क बार्थोलोम्यू प्रथम कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेशमंत्री का तुर्की के आर्कबिशप पॉल रसेल से भी मिलने का कार्यक्रम है।

इस दौरान तुर्की में धार्मिक आजादी के मुद्दे पर बात हुई जिससे तुर्की नाराज हो गया और यहां के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका अपने देश में मानवाधिकार पर ध्यान केंद्रित करे।

उल्लेखनीय है कि तुर्की ने पिछले हफ्ते भी पोम्पियो की ईसाई नेता से मुलाकात की योजना पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि वाशिंगटन को खुद अपना गिरेबान झांकना चाहिए और नस्लवाद, इस्लामोफोबिया और घृणा अपराधों के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

हालांकि, इसके बावजूद पोम्पियो ने ईसाई नेता से मुलाकात की और मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ ऑर्थोडॉक्स जगत के नेता बार्थोलोम्यू अहम साझेदार हैं और हम दुनिया में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए काम करते रहेंगे।’’

पोम्पियो का फलस्तीन के लिए निर्धारित वेस्ट बैंक स्थित इजरायली बस्तियों का दौरा करने की भी योजना है जहां जाने से पूर्ववर्ती अमेरिकी विदेश मंत्री बचते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब