लाइव न्यूज़ :

इजराइल पहुंचे पोम्पिओ, बहिष्कार अभियान के खिलाफ कदम उठाने का संकल्प जताया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:19 IST

Open in App

यरुशलम, 19 नवंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि फलस्तीन नीत बहिष्कार आंदोलन को उनका देश ‘यहूदी-विरोधी’ मानेगा और इसमें भाग लेने वाले किसी भी संगठन / संस्थान को प्राप्त सरकार सहायता बंद करेगा। अमेरिका के इस कदम से फलस्तीन और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को मिलने वाले धन में कमी आ सकती है।

पोम्पिओ ने इजराइल यात्रा के दौरान इस कदम की घोषणा की। समझा जा रहा है कि पहली बार अमेरिका का कोई विदेश मंत्री इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के इलाके में जाएगा। पोम्पिओ ने कहा कि वह गोलन हाइट्स पर भी जाएंगे। गौरतलब है कि 1967 में युद्ध के दौरान इजराइल ने यह जगह सीरिया से छीनी थी।

बहिष्कार, पर्दाफाश और प्रतिबंध लगाने से जुड़े आंदोलन के संदर्भ में पोम्पिओ ने कहा, ‘‘हम वैश्विक, इजराइल विरोधी बीडीएस आंदोलन को ‘यहूदी-विरोधी’ मनेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम घृणा फैलाने वाले बीडीएस आंदोलन में शामिल संगठनों का पता लगाने के लिए तुरंत कदम उठाएंगे और ऐसे समूहों को अमेरिकी सरकार से मिलने वाली सहायता बंद करेंगे।’’

उन्होंने बीडीएस आंदोलन को कैंसर बताते हुए कहा कि दुनिया की सभी सरकारों को उसे इस रूप में समझना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला