लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में चुनाव कराने को लेकर राजनीतिक गतिरोध वास्तव में निराशाजनक : भारत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 13:04 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 23 फरवरी भारत ने सोमालिया में चुनाव कराने को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध को ‘‘निराशाजनक’’ करार देते हुए कहा कि यह विलंब अल-शबाब और अन्य सशस्त्र समूहों को पनपने और उन्हें अपने आतंकवादी कृत्य जारी रखने का मौका देगा, जो अब तक लोकतंत्र के जरिए हासिल की गई प्रगति के लिए खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सोमालिया के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सोमवार को कहा, ‘‘आज, सोमालिया को फिर से एक राजनीतिक गतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, जो स्थिरीकरण को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में हुई प्रगति के लिए खतरा है। चुनाव कराने को लेकर राजनीतिक गतिरोध वास्तव में निराशाजनक है।’’

उन्होंने कहा कि सोमालिया की संघीय सरकार और संघीय सदस्य राज्यों के बीच पिछले साल सितम्बर में हुए समझौते को पांच महीने से अधिक समय हो गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि ‘‘हमारी उम्मीद के विपरीत’’ सोमालिया के नेताओं के बीच पहले 15 फरवरी को और फिर 18-19 फरवरी को प्रस्तावित बैठक नहीं हुई।

तिरुमूर्ति ने इस बात पर जोर दिया कि सोमालिया के नेता रचनात्मक बातचीत के जरिए उन मुद्दों को हल करें, जिनके कारण चुनावों में देरी हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम नेताओं के जल्द चुनाव कराने की दिशा में फैसला करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव कराने में जितनी देरी होगी, स्थिति उतनी ही जटिल हो जाएगी।’’

तिरुमूर्ति ने कहा , ‘‘यह विलंब अल-शबाब और अन्य सशस्त्र समूहों को पनपने और उन्हें अपने आतंकवादी कृत्य जारी रखने का मौका देगा, जो अब तक लोकतंत्र के जरिए हासिल की गई प्रगति के लिए खतरा है।’’

उन्होंने कहा कि भारत सोमालिया के सभी नेताओं से इस महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौरान हिंसा का सहारा न लेने और इसके बजाए बातचीत एवं सुलह को बढ़ावा देने का आग्रह करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला