लाइव न्यूज़ :

कोयला खदान बंद करने के अदालती आदेश के खिलाफ पोलैंड के खदानकर्मियों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:56 IST

Open in App

वारसॉ, 22 अक्टूबर (एपी) पोलैंड के करीब 2000 खदानकर्मियों ने शुक्रवार को लक्जमबर्ग पहुंचकर यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें पोलैंड स्थित एक बड़ी कोयला खदान को बंद करने और ऐसा नहीं करने पर देश पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया है।

श्रमिक संघ के सफेद-लाल रंग के झंडे थामे सैकड़ों प्रदर्शनकारी यूरोपीय संघ की न्याय अदालत के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अदालत का यह फैसला अनुचित और पोलैंड की ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा है। इस दौरान एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय गान भी गाया।

खदान से जुड़े एक प्रमुख पदाधिकारी डब्ल्यू इल्निकी ने कहा, '' अगर वे हमें बंद करना चाहते हैं, तो हम ईयू अदालत को बंद कर देंगे।''

पोलैंड में अभी भी भूरा कोयला या लिग्नाइट का उपयोग कई बिजली उत्पादन इकाइयों में ईंधन के रूप में किया जाता है, जिसके जलने से भारी प्रदूषण होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...