लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:47 IST

Open in App

काबुल, 15 जून (एपी) पूर्वी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण टीम के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें कम से चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियो ने इसके बारे में बताया।

जलालाबाद शहर में हुए इस हमले की फिलहाल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। देश के पूर्वी हिस्से में पोलियो रोधी अभियान का समन्वय कर रहे डॉ जान मोहम्मद ने बताया कि हमले में टीकाकरण टीम के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि कम से कम तीन सदस्य घायल हो गए।

दुनिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ही पोलियो का अब तक उन्मूलन नहीं हो पाया है। पिछले साल नाइजीरिया पोलियो मुक्त हो गया। मार्च में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने कहा था कि उसने अफगानिस्तान के नानगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में पोलियो टीकाकरण टीम से जुड़ी तीन महिलाओं की हत्या कर दी है। इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन का मुख्यालय पूर्वी अफगानिस्तान में है और माना जाता है कि इधर उसके सदस्यों की संख्या बढ़ी है।

अफगानिस्तान सरकार यूनिसेफ की मदद से 96 लाख बच्चों को पोलियो रोधी टीके देना चाहती है। वर्ष 2020 में अफगानिस्तान में पोलिया के 54 नए मामले आए थे। आतंकियों के खतरे के मद्देनजर पोलियो टीकाकरण टीम को सुरक्षा भी मुहैया करायी जाती है। इसके बावजूद अफगानिस्तान और पड़ोस के पाकिस्तान में आए दिन पोलियो टीम को निशाना बनाया जाता है।

पिछले सप्ताह उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम को सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना