न्यूयॉर्क सिटी के गिरजाघर में गोली चलाने वाला संदिग्ध पुलिस की गोली से घायल

By भाषा | Updated: December 14, 2020 09:14 IST2020-12-14T09:14:35+5:302020-12-14T09:14:35+5:30

Policeman suspected of shooting in New York City's church wound | न्यूयॉर्क सिटी के गिरजाघर में गोली चलाने वाला संदिग्ध पुलिस की गोली से घायल

न्यूयॉर्क सिटी के गिरजाघर में गोली चलाने वाला संदिग्ध पुलिस की गोली से घायल

न्यूयॉर्क, 14 दिसंबर (एपी) न्यूयॉर्क सिटी के एक प्रसिद्ध गिरजाघर ‘सेंट जॉन द डिवाइन’ में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद गोलीबारी करने वाला शख्स पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

गोलीबारी की यह घटना गिरजाघर में रविवार तड़के चार बजे उस वक्त हुई जब 45 मिनट का ‘कोरल’ कार्यक्रम सम्पन्न ही हुआ था और लोग कार्यक्रम से जाने लगे थे। तभी गोली की आवाज के साथ लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी और लोग गिरजाघर के ‘एम्सटर्डम एवेन्यू’ से भागने लेगे। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अधिकारियों ने तुंरत जवाबी कार्रवाई की और बंदूकधारी को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस आयुक्त डरमॉट शीया और विभाग के प्रमुख टेरेंस मोनाहन घटनास्थल पहुंचे।

गिरजाघर की प्रवक्ता लीजा शबर्ट ने ‘न्यूयार्क टाइम्स’ से कहा, ‘‘बहुत अच्छा माहौल था और अंत में इस व्यक्ति ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हर कोई सदमे में है। हमलावर कई लोगों को मार सकता था। यहां सैकड़ों लोग मौजूद थे और उसने कम से कम 20 गोलियां चलाईं। यह स्पष्ट नहीं है कि बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां चलाई थीं या हवा में गोलियां दागी थीं।’’

गिरजाघर ने त्वरित कार्रवाई के लिए अपनी वेबसाइट पर अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Policeman suspected of shooting in New York City's church wound

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे