लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नियमित गश्त के दौरान हुए हमले में पुलिसकर्मी की मौत

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:25 IST

Open in App

पेशावर, 30 जुलाई पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नियमित गश्त के दौरान पुलिस की टीम पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हथगोला फेंके जाने से एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

पेशावर के पुलिस प्रमुख एहसान अब्बास ने कहा कि कबायली बहुल खैबर जिले में कारखानो बाजार के पास विश्वविद्यालय मार्ग पर घटना के वक्त नियमित गश्त कर रही त्वरित प्रतिक्रया बल की एक टीम को हमले में निशाना बनाया गया।

शुरुआती खबरों के मुताबिक, सहायक आयुक्त के साथ गई पुलिस टीम ने कोविड मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के उल्लंघन के आरोप में कारखानो बाजार से एक दुकानदार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि दुकानदार को वैन में पुलिस थाना ले जाया जा रहा था जब अज्ञात व्यक्ति ने वाहन पर एक हथगोला फेंक दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। बम निष्क्रिय दस्ते की टीम को विस्फोट के कारण जानने के लिए बुलाया गया है।

अब्बास ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति पर किसी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि कायरता की ऐसी हरकतें आतंकवाद से लड़ने के पुलिस के संकल्प को प्रभावित नहीं कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल