लाइव न्यूज़ :

पोलियो कर्मचारियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस की वैन पर हमला, आईईडी विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 20:27 IST

डॉन अखबार की खबर में जिला पुलिस अधिकारी वाहिद महमूद को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि विस्फोट की घटना डेरा इस्माइल खान शहर के कुलाची क्षेत्र में हुई जहां पोलियो टीकाकरण कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वैन तैनात की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहमूद ने बताया कि विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई तथा दो घायल हो गए।घायल पुलिसकर्मियों को जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की वैन के पास मंगलवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस साल देशव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हुआ जिसका लक्ष्य पांच साल से कम उम्र के लगभग 3 करोड़ 96 लाख बच्चों को पोलियो का टीका लगाना है। इस अभियान में करीब 265,000 पोलियो कर्मी शामिल हैं।

डॉन अखबार की खबर में जिला पुलिस अधिकारी वाहिद महमूद को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि विस्फोट की घटना डेरा इस्माइल खान शहर के कुलाची क्षेत्र में हुई जहां पोलियो टीकाकरण कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वैन तैनात की गई थी।

महमूद ने बताया कि विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई तथा दो घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला