लाइव न्यूज़ :

पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिस दल पर बंदूकधारियों ने हमला किया, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 14:59 IST

Open in App

पेशावर (पाकिस्तान), 11 दिसंबर (एपी) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर बंदूकधारियों ने हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। टीटीपी द्वारा शुक्रवार को सरकार के साथ एक महीने संघर्ष विराम की समाप्ति की घोषणा के बाद यह पहला हमला है। दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता के मद्देनजर नवंबर में संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी।

टीकाकरण अभियान के प्रवक्ता ऐमल खान के मुताबिक, पांच दिवसीय पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन टैंक जिले में हमला हुआ। 65 लाख बच्चों के टीकाकरण के लिए यह अभियान चलाया गया है।

पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने चद्दारह इलाके में पोलियो टीकाकरण की टीम की सुरक्षा में शामिल पुलिस दल पर हमला किया जिसमें एक कांस्टेबल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी का एक अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हमले में टीकाकरण टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला