लाइव न्यूज़ :

पुलिस के पास अभी भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं : सतनाम सिंह के परिवार ने कहा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:46 IST

Open in App

पेशावर, तीन अक्टूबर पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी शहर पेशावर के प्रसिद्ध सिख हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) के परिवार का कहना है कि पुलिस को अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि यूनानी दवाखाना चलाने वाले सतनाम सिंह (45) बृहस्पतिवार को अपने क्लिनिक में थे उसी दौरान हथियाबंद अज्ञात बदमाश उनके केबिन में घुस आए और उन पर गोलियां चलायीं, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए थे।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की अफगानिस्तान शाखा ने सतनाम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

सतनाम सिंह के भाई मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक उनके भाई के हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही हमें किसी से कोई दिक्कत थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पांच भाई-बहन हैं और हम खैबर आदिवासी जिले खैबर के तीरा इलाके के रहने वाले हैं।’’ सतनाम सभी भाई-बहनों में बड़े थे।

हालांकि, पेशावर पुलिस का दावा है कि वे हत्यारों की गिरफ्तारी के बेहद करीब हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोषियों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वे जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा