लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े

By भाषा | Updated: August 31, 2019 18:58 IST

प्रदर्शनकारी पुलिस प्रतिबंध के बाजवूद रैली करने के लिए इकट्टा हुए थे। तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पिछले सप्ताहांत सबसे अधिक हिंसक झड़पें हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देचेतावनी के बाजवूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे और यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने ‘‘रिक्लेम हांगकांग। रिवोल्यूशन ऑफ आवर टाइम्स’’ के नारे लगाये।

हांगकांग में शनिवार को संसद के बाहर प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारी पुलिस प्रतिबंध के बाजवूद रैली करने के लिए इकट्टा हुए थे। तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पिछले सप्ताहांत सबसे अधिक हिंसक झड़पें हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

चेतावनी के बाजवूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे और यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने ‘‘रिक्लेम हांगकांग। रिवोल्यूशन ऑफ आवर टाइम्स’’ के नारे लगाये। दोपहर में तनाव की स्थिति तब पैदा हुई जब प्रदर्शनकारियों ने शहर की संसद ‘लेजिस्लेटिव काउंसिल’ पर लगे बैरिकैड के पीछे पथराव किया, आग लगा दी और लेजर पेन को चमकाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की। पुलिस ने चीन सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले विभाग- संपर्क कार्यालय के आसपास नए सिरे से घेरेबंदी की है।

संभावित झड़पों की आशंका के मद्देनजर पानी की बौछार करने वाले वाहन तैनात किए गए थे। हांगकांग में कम से कम पांच प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था ताकि रैली को विफल किया जा सके।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया था जब पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक नागरिक अधिकार समूह को शनिवार को होने वाली जन रैली करने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं जोशुआ वांग और एगनेस चाउ को अन्य लोगों को अनधिकृत रूप से एकत्र होने के लिए उकसाने’ समेत कई आरोपों गिरफ्तार कर लिया था।

गौरतलब है कि प्रदर्शनों के सिलसिले में जून से 900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिरता और समृद्धि के लिए पहचान बनाने वाले हांगकांग की छवि को हिंसा के कारण क्षति पहुंची है। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा