लाइव न्यूज़ :

डलास में पुलिस ने खिलौना बंदूक लहराने वाले व्यक्ति को गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: April 20, 2021 11:45 IST

Open in App

डलास (अमेरिका), 20 अप्रैल (एपी) डलास में पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को उनकी ओर बंदूक तानने वाले एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में पता चला कि व्यक्ति के पास खिलौने वाली बंदूक था।

पुलिस को सोमवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली की यूएस 75 इंटरस्टेट 635 इंटरचेंज से करीब 1.6 किलोमीटर उत्तर में आवासीय इलाके में एक व्यक्ति बंदूक लिए घूम रहा है।

पुलिस के बयान के अनुसार, व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आते देखकर उन पर बंदूक तानी, जो दिखने में हैंडगन लग रही थी और फिर वह वहां से भागने लगा।

उसने बताया कि उसके तुरंत बाद दवा की दुकान से हथियारबंद व्यक्ति द्वारा लूट की सूचना पाकर पुलिस ने कार्रवाई की और व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

घटना से जुड़े पुलिसकर्मियों और आरोपी की पहचान जाहिर नहीं की गयी है। अन्य कोई जानकारी भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना