लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हवाईअड्डे के बाहर गोलीबारी करने वाले को पुलिस ने मार गिराया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 08:30 IST

Open in App

सेन एंटोनियो (अमेरिका), 16 अप्रैल (एपी) सेन एंटोनियो हवाईअड्डे के बाहर गोलीबारी करने वाले शख्स को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि उसने टेक्सास के उत्तरी हिस्से में हाईवे पर वाहनों पर गोलियां भी चलाई थी।

पुलिस प्रमुख विलियम मैकमानस ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि एक कार हवाईअड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर गलत दिशा में चल रही है जिसके बाद हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे के टर्मिनल बी पर एक पुलिस अधिकारी ने संदिग्ध कार को रोका तो हमलावर उसमें से बाहर निकल आया और गोलीबारी करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मैकमानस ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने संदिग्ध को गोली मारकर कई अन्य लोगों की जान बचा ली।

उन्होंने बताया, ‘‘हमलावर के पास काफी सारा गोला बारूद और एक बड़ी हैंडगन थी। वह लोगों की ओर अंधाधुंध गोलियां चला रहा था।’’

अधिकारी ने बताया कि हमलावर करीब चालीस वर्ष का था हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा