लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने रेलयार्ड गोलीबारी की वीडियो फुटेज जारी की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:06 IST

Open in App

सैन जोस (अमेरिका), दो जून (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया के एक रेलयार्ड में नौ साथी कर्मचारियों की हत्या करने वाले बंदूकधारी सैमुअल कैसिडी ने अपने सिर में दो बार गोली मारी थी जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना का वीडियो जारी किया जिसमें यह पता चला है। यह वीडियो करीब साढ़े चार मिनट का है जो गोलीबारी की पहली सूचना के कुछ मिनटों बाद पहुंचे एक अधिकारी ने जारी किया है।

शरीर पर लगाए जाने वाले कैमरे (बॉडी-कैमरा) की फुटेज में दिख रहा है कि पुलिस की टीम सावधानी से तीसरी मंजिल की ओर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही है जहां एक वीटीए (वैली ट्रांपोर्टेशन अथॉरिटी) निरीक्षक हाथ ऊपर किए हुए आ रहा है और वह इमारत में घुसने के लिए अधिकारियों को चाभी देता है।

पांच कर्मियों की यह टीम फिर इमारत में घुसती है। कुछ मिनटों में उन्हें गोली चलने की आवाज आती है और फिर दो और गोलियां चलती है।

शेरिफ ने बताया कि बंदूकधारी ने अपनी ठोड़ी में गोली मारी और फिर अपने सिर की तरफ बंदूक तानी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कैसिडी को पता चल गया था कि पुलिस उसके नजदीक आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा