लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में पुलिस ने भगवान विष्णु की काले पत्थर की प्रतिमा बरामद की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:05 IST

Open in App

ढाका, पांच अगस्त बांग्लादेश में पुलिस ने एक शिक्षक के पास से भगवान विष्णु की काले पत्थर की एक मूर्ति बरामद की जो 1,000 साल से अधिक प्राचीन मानी जा रही है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

समाचारपत्र ‘डेली स्टार’ ने बताया कि पुलिस ने क्यूमिला जिले के बोरो गोआली गांव से मूर्ति बरामद की।

काले पत्थर की मूर्ति की ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई 9.5 इंच है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम है।

दाउदकंडी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी नजरूल इस्लाम ने कहा, ‘‘अबू यूसुफ नाम के एक शिक्षक को डेढ़ महीने पहले मूर्ति मिली थी लेकिन उसने हमें सूचित नहीं किया। गुप्त सूचना पर, हमने सोमवार रात इसे उसके घर से बरामद किया।’’

हालांकि, यूसुफ ने कहा, ‘‘मैंने लगभग 20-22 दिन पहले एक तालाब से मिट्टी खोदते समय इस मूर्ति को देखा था ... हम पुलिस को सूचित नहीं कर सके क्योंकि हम काम में व्यस्त थे।’’

चट्टोग्राम संभागीय पुरातत्व विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अताउर रहमान ने कहा, ‘‘भगवान विष्णु की यह मूर्ति बहुत मूल्यवान है। यह संभवतः 1,000 साल से अधिक पुरानी है। इसे उचित संरक्षण के लिए तुरंत मैनमाती संग्रहालय को सौंप दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला