लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में संसद भवन में दंगा करने वालों के समर्थन में आयोजित रैली को लेकर पुलिस मुस्तैद

By भाषा | Updated: September 18, 2021 23:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 सितंबर (एपी) अमेरिका में इस साल जनवरी में कैपिटल भवन (संसद भवन) परिसर में हिंसा के आरोप में जेल भेजे गए लोगों के समर्थन में शनिवार को प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और अमेरिकी राष्ट्रीय गार्ड समेत आसपास के कानून प्रवर्तकों से भी मदद ली गयी है।

कैपिटल पुलिस शनिवार को कैपिलट में होने वाली रैली को लेकर कोई ढिलाई बरतना नहीं चाहती। वे छह जनवरी को हुई हिंसा की पुनरावृत्ति नहीं होने देना चाहते।

कैपिटल पुलिस प्रमुख टॉम मंगेर ने एक पत्रकार वार्ता में शुक्रवार को कहा कि शनिवार को होने वाली रैली में सभावित हिंसा की सूचनाएं सही हैं या नहीं यह कहना मुश्किल है लेकिन जनवरी में भी ऑनलाइन और अन्य स्थानों से इस तरह के संकेत मिले थे पर उनपर ध्यान नहीं दिया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में 700 लोगों को हिस्सा लेने की इजाजत दी गई है। मंगेर ने कहा कि उनका मानना है कि रैली के विरोध में भी लोग आ सकते हैं जिससे वहां पर संघर्ष होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह के अंदेशों को लेकर भी तैयार है कि प्रदर्शनकारी हथियार लेकर पहुंच सकते हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि रैली में कोई भी हथियार लाने की अनुमति नहीं है और वे इस आदेश का कतई उल्लंघन न करें।

मंगेर ने कहा, “ हम हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम किसी भी किस्म का आपराधिक व्यवहार सहन नहीं करेंगे।”

गौरतलब है कि इस साल छह जनवरी को तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक उस समय संसद भवन में घुस गए थे जब मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित किया जा रहा था। उनका आरोप था कि पिछले साल नवंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में धांधली हुई है। हिंसा के मामले में करीब 63 लोग जेल में है और 600 लोगों पर दंगा करने का आरोप लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना