लाइव न्यूज़ :

रूस में विपक्षी नेता नवलनी के मुख्यालय पर पुलिस ने मारा छापा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:05 IST

Open in App

मॉस्को, 12 फरवरी (एपी) रूस में पुलिस ने विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी के मुख्यालय में देर रात छापा मारा।

जर्मनी में इलाज कराने के बाद नवलनी 17 जनवरी को देश लौटे थे। रूस आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद देश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे।

पुलिस की छापेमारी रात एक बजे तक चली। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस सबूत के तौर पर वहां से कुछ ले गयी या नहीं, लेकिन नवलनी के कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई तस्वीरों में वे एक कॉफी मग समेत कई सामान लिए दिखाई दे रहे हैं।

इस तलाशी के कारणों के बारे में पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है। राजनीतिक दमन और मानवाधिकारों के मुद्दों पर केंद्रित वेबसाइट ‘मीडियाजोना न्यूज’ ने नवलनी के कर्मचारियों के हवाले से बताया है कि पुलिस ने कहा है कि उन्हें कार्यालय में अश्लील सामग्री प्रकाशित किए जाने की एक रिपोर्ट मिली है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद जनवरी में दो सप्ताहांत जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ और करीब 10,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला