लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में पुलिस ने दर्जनों ठिकानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:04 IST

Open in App

बर्लिन, आठ दिसंबर (एपी) जर्मनी की पुलिस और सीमा शुल्क अधिकारियों ने यूरोपीय संघ के बाहर से अस्थायी मजदूरों की कथित मानव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को देशभर में दर्जनों स्थानों पर छापे मारे।

बर्लिन में संघीय पुलिस ने ट्वीट किया कि छापे स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुए।

पुलिस एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने जर्मनी की राजधानी और ब्रैंडेनबर्ग राज्य में मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तलाशी ली। ब्रीमेन और लोअर सैक्सोनी में भी छापे मारे गए।

जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए की खबर के अनुसार, छापों में करीब 1,000 पुलिस अधिकारी शामिल रहे और उन्होंने 20 संदिग्धों से पूछताछ की, जिन पर यूरोपीय संघ की नागरिकता हासिल करने और कंपनियों में कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के लिए दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।

अभी संदिग्धों और कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला