लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:13 IST

Open in App

यांगून, सात मार्च (एपी) म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने देश की पूर्व राजधानी बागान में रविवार को गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल हो गये। सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए आंखों देखा हाल और वीडियो के जरिये यह जानकारी सामने आई है।

बागान में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच लोग घायल हुए हैं। मौके से गोलियां भी एकत्र की गईं।

बागान को देश के शीर्ष पर्यटक केन्द्रों में से एक के रूप में जाना जाता है, लेकिन सेना के तख्तापलट के खिलाफ यहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार म्यांमा के कई शहरों और नगरों में हर रोज प्रदर्शन हो रहे हैं और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई करते हुए बल प्रयोग और गिरफ्तारियां भी कर रहे हैं।

कार्यालय के अनुसार 28 फरवरी को 18 प्रदर्शनकारी और बुधवार को 38 प्रदर्शनकारी मारे गये थे।

राजनीतिक कैदियों के लिए स्वतंत्र सहायता संघ ने दावा किया कि 1,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार रविवार को यांगून और मांडले के दो सबसे बड़े शहरों सहित, अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए कथित तौर पर बल का उपयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

यांगून से प्राप्त कई रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस ने प्रदर्शन के आयोजकों और समर्थकों को पकड़ने के लिए शनिवार की रात छापेमारी भी की।

एनएलडी सांसद सिथु माउंग द्वारा फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार आंग सान सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी से वार्ड अध्यक्ष रविवार की सुबह एक सैन्य अस्पताल में मृत पाये गये।

सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेह जताये जा रहे हैं कि खिन माउंग लत्त (58) की मौत हिरासत में पिटाई के दौरान हुई है लेकिन आधिकारिक तौर पर उनकी मौत के कारण के बारे में तत्काल नहीं बताया गया है।

गौरतलब है कि देश की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को एक फरवरी को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इस तख्तापलट के खिलाफ देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल