लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे में राहगीरों को चाकू से धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:19 IST

Open in App

कोपेनहेगन, नौ नवंबर (एपी) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की सड़कों पर मंगलवार को राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने -धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नॉर्वे के मीडिया ने कथित हमलावर का एक फुटेज जारी किया जिसमें बिना कमीज पहने वह व्यक्ति चाकू लहराता दिख रहा है। पुलिस ने पहले बताया था कि हमले में वहां से गुजर रहे लोग घायल हुए, लेकिन बाद में उसने कहा कि बस एक पुलिस अधिकारी आंशिक रूप से घायल हुआ।

वरिष्ठ पुलिस प्रमुख एगिल जोरगेन ब्रेक्क ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारे पास इस बात की कोई सूचना नहीं है कि इस घटना का संबंध आतंकवाद से है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए, यह कभी कभी होने वाली घटना है, इसलिए दूसरों को लेकर शहर की सुरक्षा के लिए डरने की कोई वजह नहीं है। यह एक ऐसा व्यक्ति है जिसके बारे में हमें पहले से पता है और हमें उसकी पृष्ठभूमि मालूम है। ’’

उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे से कुछ पहले पुलिस के पास पहली सूचना एक व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर दूसरे व्यक्ति का पीछा करने के बारे में थी, जिसके बाद समीप के एक गश्ती कार को मौके पर भेजा गया ,उसने हमलावर को रोकने की कोशिश की।

पुलिस प्रवक्ता टोर्जियर ब्रेंडेन ने बताया कि गश्ती कार सवार पुलिसकर्मी हमलावर को रोकने के लिए एक इमारत में गए। हमलावर ने वाहन पर हमला कर दिया और कार का दरवाजा खोल लिया।

उन्होंने बताया कि हमलावर पर कई गोलियां चलाई गईं । हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या कार में बैठे पुलिस अधिकारियों ने गोलियां चलाईं। ब्रेंडेन ने बताया कि हमलावर को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

पिछले महीने दक्षिण पश्चिम ओस्लो के एक छोटे से शहर में तीर-कमान और चाकू लिए एक व्यक्ति ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि स्थानीय लोग मंगलवार की घटना को क्यों नाटकीय रूप में अनुभव किया। उन्होंने नार्वे की समाचार सिमित से कहा, ‘‘ लेकिन यदि आप यूरोप के दूसरे बड़े शहरों से तुलना करें तो (आप पायेंगे कि) ओस्लो एक सुरक्षित शहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा