लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे में राहगीरों को चाकू से धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:09 IST

Open in App

कोपेनहेगन, नौ नवंबर (एपी) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की गलियों में मंगलवार को राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने -धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया।

नॉर्वे के मीडिया ने कथित हमलावर का एक फुटेज जारी किया जिसमें बिना कमीज पहने वह व्यक्ति चाकू लहराता दिख रहा है। पुलिस ने पहले बताया था कि हमले में वहां से गुजर रहे लोग घायल हुए, लेकिन बाद में उसने कहा कि बस एक पुलिस अधिकारी आंशिक रूप से घायल हुआ।

वरिष्ठ पुलिस प्रमुख एगिल जोरगेन ब्रेक्क ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारे पास इस बात की कोई सूचना नहीं है कि इस घटना का संबंध आतंकवाद से है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए , यह इक्की-दुक्की घटना है, इसलिए दूसरों को लेकर शहर की सुरक्षा के लिए डरने की कोई वजह नहीं है। यह एक ऐसा व्यक्ति है जिसके बारे में हमें पहले से पता है और हमें उसकी पृष्ठभूमि मालूम है। ’’

उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे से कुछ पहले पुलिस के पास पहली सूचना एक व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर दूसरे व्यक्ति का पीछा करने के बारे में थी, जिसके बाद समीप के एक गश्ती कार को मौके पर भेजा गया ,उसने हमलावर को रोकने की कोशिश की।

पुलिस प्रवक्ता टोर्जियर ब्रेंडेन ने बताया कि गश्ती कार सवार पुलिसकर्मी हमलावर को रोकने के लिए एक इमारत में गए। हमलावर ने वाहन पर हमला कर दिया और कार का दरवाजा खोल लिया।

उन्होंने बताया कि हमलावर पर कई गोलियां चलाई गईं लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि क्या कार में बैठे पुलिस अधिकारियों ने गोलियां चलाईं। ब्रेंडेन ने बताया कि हमलावर को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

पिछले महीने दक्षिणपश्चिम ओस्लो के एक छोटे से शहर में तीर-कमान और चाकू लिए एक व्यक्ति ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना