लाइव न्यूज़ :

चीन में स्कूली छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 12:24 IST

Open in App

बीजिंग, 23 जनवरी चीन के शहर कुनमिंग में पुलिस ने एक चाकूधारी व्यक्ति को मार गिराया जिसने एक लड़के को बंधक बनाने से पहले एक स्कूल के बाहर सात लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था।

सरकारी अखबार चाइना डेली ने बताया कि एक घायल की बाद में मौत हो गई।

वांग उपनाम वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को वुहुआ जिले के कुनमिंग में एक स्कूल के गेट के बाहर सात लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद उसने एक लड़के को बंधक बना लिया। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि कि सभी पीड़ित छात्र थे या नहीं।

पुलिस द्वारा जारी फुटेज में पुलिस कर्मी अधेड़ उम्र के शख्स को सिर में गोली मारते देखा जा सकता है। उसने युन्नान नॉर्मल यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक्सपेरिमेंटल मिडल स्कूल के प्रवेश द्वार पर लड़के की गर्दन पर चाकू रखकर उसे बंधक बना रखा था।

एक फुटेज में आरोपी को कहते सुना जा सकता है, ‘‘यह समाज पर हमला नहीं है। मैं पुलिस वालों को मारना चाहता हूं।’’

हमलावर का मकसद पता नहीं चला है। बंधक बनाया गया लड़का सही-सलामत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक