लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक पर पुलिस, पत्रकारों पर गोलीबारी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:58 IST

Open in App

पेरिस, 26 नवंबर (एपी) फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध के बीच हिंसा भड़कने पर फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक पर सुरक्षा बलों और पत्रकारों पर रातभर गोलियां चलाई गईं।

डारमैनिन ने ट्वीट किया, ‘‘कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फ्रांसीसी सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने इस घटना को ‘‘अस्वीकार्य’ बताया और इसकी निंदा की।

गुआदेलूप की तरह, मार्टीनिक प्रदर्शनकारियों ने पूरे द्वीप में सड़क यात्रा को रोकने के लिए नाकेबंदी की है।

रातभर हुई हिंसा में कई जगहों पर कारों को आग के हवाले और लूटपाट भी हुई है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

गेब्रियल ने कहा कि पिछले हफ्ते विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ग्वाडेलोप और मार्टीनिक में कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और लगभग 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब