लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में पुलिस ने बल प्रयोग बढ़ाया, लोगों के हताहत होने की आशंका

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:33 IST

Open in App

यांगून,28 फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के करीब एक महीने बाद विरोध प्रदर्शन को शांत कराने के प्रयासों में तेजी लाते हुए सुरक्षा बलों ने रविवार को बड़ी तादाद में लोगों की गिरफ्तारी की।

ऐसी खबरें हैं कि पुलिस ने म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में गोलियां चलाई और प्रदर्शनकारियों को सड़कों से तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछार की। प्रदर्शनकारी देश में लोकतांत्रिक सरकार बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिनमें कारतूस के खोखे दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आयी खबरों के अनुसार यांगून में इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी है । तस्वीरों और वीडियो में उसका शव पड़ा दिखाई दे रहा है ।

दक्षिणपूर्वी म्यांमा के छोटे से शहर दावेई में भी सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई की। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार प्रदर्शन के दौरान तीन लोग मारे गए, हालांकि मारे गए लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया में पोस्ट किये गये तस्वीरों से पता चलता है कि एक घायल व्यक्ति चिकित्साकर्मियों की देख रेख में है और बाद में उसका शरीर एक बेड पर रख दिया गया है और उसे कंबल से ढक दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों से मिलने वाले समाचारों के अभाव एवं अराजकता के माहौल के बीच प्रदर्शनकारियों की मौत की संख्या की पुष्टि हो पाना कठिन है ।

रविवार से पहले, सैन्य तख्तापलट के संबंध में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्ट खबरें है । यह जानकारी राजनीतिक कैदियों के एक इंडिपेंडेंट असिस्टेंट एसोसिएशन ने दी।

एक फरवरी को म्यांमा ने सैन्य तख्तापलट करते हुये सू ची तथा राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले लिया था । सेना ने इसके अलावा सू ची सरकार के शीर्ष लोगों को भी हिरासत में ले लिया था । इससे पहले आंग सान सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी को चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल हुयी थी, लेकिन सेना ने संसद को ब्लाक कर दिया था ।

रविवार को हिंसा उस वक्त भड़की, जब मेडिकल के छात्र राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाल रहे थे। घटना की जारी हुई तस्वीरों और वीडियो में प्रदर्शनकारी उस वक्त भागते दिख रहे हैं जब पुलिस ने उन पर सख्ती की। राजधानी में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सड़कों पर गोलियों की आवाजें सुनी गईं और माना जा रहा है कि भीड़ पर ‘स्मोग ग्रेनेड’ भी फेंका गया।

वीडियो एवं तस्वीरों में पुलिस की कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों को भागते हुये देखा जा सकता है । इन तस्वीरों और वीडियो के अनुसार स्थानीय लोगों को पुलिस कार्रवाई में व्यवधान पैदा करते देखा गया है।

स्थानीय निवासी पुलिस से अपील कर रहे हैं कि जिन लोगों को उन्होंने सड़क से उठाया है उन्हें रिहा कर दिया जाये । दर्जनों एवं इससे अधिक के बारे में माना जा रहा है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला