लाइव न्यूज़ :

थाइलैंड में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, रबर की गोलियां चलाई, कई घायल

By भाषा | Updated: March 21, 2021 11:23 IST

Open in App

बैंकाक, 21 मार्च (एपी) थाइलैंड में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने, संवैधानिक बदलाव और देश में राजशाही में सुधार की मांग कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने शनिवार की रात पानी की बौछारें छोड़ी, आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाईं, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए ।

पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार भी किया है।

बैंकॉक के ग्रैंड पैलेस के बाहर हुए ये प्रदर्शन देश में पिछले वर्ष शुरू हुए छात्र प्रदर्शनों के ही क्रम में हैं। रैली के आयोजकों ने कहा था कि उनकी योजना यह है कि प्रदशर्नकारी कागज का हवाई जहाज बना कर और उसमें संदेश लिख कर महल की ओर उड़ाएं।

करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों ने महल के बाहर बनाए गए अवरोधकों को तोड़ दिया। इस पर अवरोधकों के पीछे खड़ी पुलिस ने पहले तो प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी और उसके बाद उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ दिया। रात करीब दस बजे भीड़ तितर-बितर हो गई।

शहर की आपात चिकित्सा सेवा ‘इरावन’ ने बताया कि इस संघर्ष में 13 पुलिसकर्मियों सहित कुल 33 लोग घायल हो गए हैं । दो संवाददाताओं को भी रबर की गोलियां लगी हैं। संस्था ‘‘ थाई लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स’’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर धुएं के बम और बड़े पटाखे फेंके।

पुलिस उप प्रवक्ता कर्नल किसाना पी ने कहा कि पुलिस ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि रैली अवैध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब