लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे

By भाषा | Updated: December 5, 2021 23:26 IST

Open in App

ब्रसेल्स, पांच दिसंबर (एपी) बेल्जियम में पुलिस ने कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए लगायी सख्त पाबंदियों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए रविवार को पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले दागे।

सरकार ने संक्रमण के नये मामले बढ़ने के कारण लगातार तीसरे हफ्ते शुक्रवार को नयी पाबंदियों की घोषणा की, जिसके विरोध में हजारों प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया।

‘‘आजादी, आजादी’’ चिल्लाते हुए और ‘‘हमारी आजादी, अधिकारों और हमारे बच्चों के लिए एकजुट’’ होने के बैनर के साथ प्रदर्शनकारियों ने यूरोपीय संघ मुख्यालय की ओर मार्च किया।

रविवार को जब करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को हटाने की कोशिश की तो उनमें से ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया। पुलिस के साथ झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन पर कचरा और अन्य सामान फेंका। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले दागे। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना