लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हथियारबंद लोगों के दिखने पर पुलिस ने अंतराज्यीय राजमार्ग का एक हिस्सा बंद किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:23 IST

Open in App

वेकफील्ड (अमेरिका), तीन जुलाई (एपी) अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में शनिवार को हाथियारों से लैस लोगों के एक समूह और पुलिस के बीच गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा।

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गतिरोध आज तड़के शुरू हुआ, जब पुलिस ने अंतरराज्यीय राजमार्ग इंटरस्टेट 95 पर दो कारों की गति कम होते और उन्हें सड़क किनारे खड़ी होते देखा। दोनों कारों की लाल बत्ती जल रही थी।

मास स्टेट पुलिस कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने कहा कि सैनिकों जैसी पोशाक पहने आठ से 10 लोग बंदूक और पिस्तौल के साथ थे।

पुलिस ने बताया, ‘‘संदिग्ध लोगों ने अपने हथियार सौंपने और अधिकारियों के आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए दावा किया कि वे एक ऐसे समूह से हैं जो कानून को नहीं मानता है। ’’ वे जंगली इलाके में भाग गये, जहां दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस गतिरोध के वेकफील्ड में इंटरस्टेट -95 राजमार्ग के एक हिस्से को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया।

पुलिस ने वेकफील्ड और पास के रीडिंग इलाके के बाशिंदों को अपने घरों के दरवाजे बंद रखने की सलाह दी है।

वेकफील्ड पुलिस ने एक बयान में कहा कि कोई धमकी नहीं दी गई है लेकिन संदिग्ध लोग हथियारों से लैस हैं और खतरनाक माने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल