लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ब्राजील के जंगल में सोना खनिकों की नाव जलाईं

By भाषा | Updated: November 30, 2021 08:29 IST

Open in App

बोरबा (ब्राजील), 30 नवंबर (एपी) ब्राजील पुलिस ने बताया कि उन्होंने अमेजन के मध्य में सोना खनिकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 131 नावों को जला दिया, जिसके बाद गरीबी और अपराध से प्रभावित इस अलग-थलग पड़े क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

शनिवार से मदिरा नदी के ऊपर धुआं उठ रहा है और कई स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की वजह से वह वर्षा-वन में फंस गए हैं।

ब्राजील के न्याय मंत्री एंडरसन टोरेस ने नावों को जलाने की घटना की सोशल मीडिया पर पुष्टि की है। यह घटना राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के प्रशासन के रुख में बदलाव को दर्शाता है जो अक्सर सोना खनिकों का पक्ष लेते हुए यह तर्क देता आया है कि उन्हें प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने की अनुमति दी जाए।

टोरेस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘यह बोलसोनारो प्रशासन द्वारा त्वरित और प्रभावी छापेमारी थी।’’ नाव में आग लगाने की ज्यादातर घटनाएं अमेजन की राजधानी मानौस में घटी हैं जहां बेहद घने जंगल हैं। संघीय पुलिस की छापेमारी में ब्राजील की नौसेना और पर्यावरण प्रवर्तक एजेंसी आईबीएएमए के एजेंटों ने मदद की।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि इस संबंध में तीन लोगों जेल में डाला गया है और सोना भी जब्त किया गया, हालांकि इसकी मात्रा नहीं बताई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना