अमेरिका में भारतीय की हत्या के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
By आकाश चौरसिया | Updated: June 25, 2024 10:40 IST2024-06-25T10:19:33+5:302024-06-25T10:40:44+5:30
दसारी गोपीकृष्ण की हत्या के आरोप में टेक्सास में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया, जिसपर एक दिन पहले भी 60 वर्षीय मुहम्मद हुसैन को गोली मारने के आरोप लगे हैं।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास में पुलिस ने एक आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर माना जा रहा है एक स्टोर में डकैती के दौरान 32 वर्षीय भारतीय को डल्लास में मौत के घाट उतार दिया था। आठ महीने पहले दासारी गोपीकृष्णा अमेरिका पहुंचे थे, जिनकी हत्या 21 जून को डलास के प्लेजेंट ग्रोव में सुविधा स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दसारी गोपीकृष्ण आंध्र प्रदेश के बापातला जिले के याजाली गांव के रहने वाले हैं, हालांकि उनकी हत्या के आरोप में 21 वर्षीय दावोनता मैथिस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर गोपीकृष्ण को सिर सहित कई बार घातक रूप से गोली मारने का आरोप है।
लूट के दौरान मैथिस स्टोर के भीतर पहुंचा, इसके साथ ही वो स्टोर के काउंटर पर पहुंचा और गोपीकृष्ण की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप लगाया कि उसने इसके बाद कई सामान चुराएं और भागने में कामयाब हो गया।
गोपीकृष्ण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मैथिस को मूल रूप से डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गोपीकृष्ण की मृत्यु पर ये भी पता चला है कि आरोपी ने ऐसा पूंजी पाने की लालच में किया। उनका बांड 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर निर्धारित है।
सार्जेंट मेसकाइट पुलिस के कर्टिस फिलिप ने इतनी कम उम्र में आरोपी के निर्णयों के महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए मैथिस के व्यवहार को "बहुत विचित्र" बताया। मैथिस के ऊपर 20 जून, 2024 को वाको शहर में शूटिंग का भी आरोप लगा है, जिसमें आरोपी ने मुहम्मद हुसैन के कई बार गोलियां बरसाईं, जिनकी मृत्यु अस्पताल के जाने के दौरान हो गई।
a 32-year-old indian-origin man was fatally shot during a robbery at a convenience store in the us state of texas. dasari gopikrishna, who hailed from bapatla district in andhra pradesh, came to the us only eight months ago. the incident occurred at a gas station convenience… pic.twitter.com/W6xt3bnjxa
— Rajat Tiwari (@Rajat_tiwari15) June 24, 2024