लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में प्रदर्शनकारियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस कार्रवाई बढ़ी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:40 IST

Open in App

यांगून, 27 फरवरी (एपी) म्यांमा में इस महीने की शुरूआत में हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है। देश के दो बड़े शहरों एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों के जमा होने से पहले ही वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये।

कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने में और गिरफ्तारियां करने में सुरक्षा बल कहीं अधिक आक्रामक नजर आएं। पहले की तुलना में कहीं अधिक संख्या में सादी वर्दी में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों से प्रदर्शित होता है कि यांगून और मोनयवा में लोगों ने पुलिस को अपनी ओर आने से रोकने की कोशिश के तहत सड़कों पर अवरोधक लगा दिये।

म्यांमा के दो बड़े शहरों यांगून और मंडाले में शनिवार को प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। आंग सान सू ची की सरकार बहाल करने की मांग को लेकर वहां प्रतिदिन सड़कों पर शांतिपर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं। सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने पिछले चुनावों में शानदार जीत दर्ज की थी।

पुलिस म्यांमा के सैन्य शासन द्वारा जारी लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने वाले आदेश को लागू करने की पूरी कोशिश कर रही है। इस आदेश के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है।

देश में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद कई अन्य शहरों में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुलिस को मोनयवा में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर मोनयवा में एक प्रदर्शनकारी के मारे जाने की अपुष्ट सूचना है।

स्वतंत्र संस्था ‘असिसटेंस एसोसिएशन ऑफ पॉलिटीकल प्रिजनर्स’ के मुताबिक शुक्रवार तक 771 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शुक्रवार को कम से कम तीन लोग गोलियां लगने से घायल हो गये, जिनमें से से दो को रबर की गोलियां लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब