लाइव न्यूज़ :

पोलैंड से आई अद्भुत तस्वीरें, यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे हैं उपनिषद के श्लोक, भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2021 14:22 IST

पोलैंड की एक यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे संस्कृत में उपनिषद के श्लोक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को पोलैंड में भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया है।

Open in App

भारतीय वैदिक संस्कृति और खासकर संस्कृत को लेकर पश्चिम के लोगों में हमेशा से उत्सुकता रही है। कई बार तो ऐसे दिलचस्प किस्से भी आ जाते हैं, जिसे देख हर भारतवासी को गर्व होता है। ऐसा ही कुछ मध्य यूरोपीय देश पोलैंड से देखने को मिला है।

दरअसल कुछ पोलैंड की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां एक विश्वविद्यालय की दीवारों पर उपनिषद के श्लोक लिखे हैं। ये तस्वीर पोलैंड में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है।

ये तस्वीर दरअसल 9 जुलाई की है जिसे इंडिया इन पोलैंड (@IndiainPoland) के ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट किया गया। पोलैंड में भारतीय दूतावास की ओर से फोटो ट्वीट कर बताया गया कि ये वारसॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारें हैं।

ट्वीट में कहा गया, ये कितना सुखद आश्चर्य है!! ये वारशॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारे हैं जहां उपनिषद के श्लोक उकेरे गए हैं। उपनिषद हिंदू दर्शन शास्त्र के वैदिक संस्कृत के मूलपाठ हैं, जो हिंदू धर्म का आधार है। 

उपनिषद क्या होते हैं?

उपनिषद् हिन्दू धर्म के महत्त्वपूर्ण श्रुति धर्मग्रन्थ हैं। इनकी संख्या लगभग 108 है हालांकि मुख्य उपनिषद 13 माने गए हैं। हर एक उपनिषद की बातें किसी वेद से जुड़ी हैं और उसमें उनका जिक्र है। उपनिषदों को 'वेदांत' भी कहा गया है।

उपनिषदों में मुख्य रूप से रोचक और प्रेरणादायक कथाओं की रचना की गयी है। वेदों में दरअसल जो बातें बेहद जटिलता से कही गयी है उन्हें उपनिषदों में कथाओं के माध्यम से सरल तरीके से समझाया गया है। 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना