पोलैंड से आई अद्भुत तस्वीरें, यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे हैं उपनिषद के श्लोक, भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2021 14:22 IST2021-08-04T13:58:33+5:302021-08-04T14:22:13+5:30

पोलैंड की एक यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे संस्कृत में उपनिषद के श्लोक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को पोलैंड में भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया है।

Poland Upanishads written on Warsaw University library wall image goes viral | पोलैंड से आई अद्भुत तस्वीरें, यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे हैं उपनिषद के श्लोक, भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

पोलैंड में यूनिवर्सिटी की दीवारों पर उपनिषद के श्लोक

भारतीय वैदिक संस्कृति और खासकर संस्कृत को लेकर पश्चिम के लोगों में हमेशा से उत्सुकता रही है। कई बार तो ऐसे दिलचस्प किस्से भी आ जाते हैं, जिसे देख हर भारतवासी को गर्व होता है। ऐसा ही कुछ मध्य यूरोपीय देश पोलैंड से देखने को मिला है।

दरअसल कुछ पोलैंड की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां एक विश्वविद्यालय की दीवारों पर उपनिषद के श्लोक लिखे हैं। ये तस्वीर पोलैंड में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है।

ये तस्वीर दरअसल 9 जुलाई की है जिसे इंडिया इन पोलैंड (@IndiainPoland) के ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट किया गया। पोलैंड में भारतीय दूतावास की ओर से फोटो ट्वीट कर बताया गया कि ये वारसॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारें हैं।

ट्वीट में कहा गया, ये कितना सुखद आश्चर्य है!! ये वारशॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारे हैं जहां उपनिषद के श्लोक उकेरे गए हैं। उपनिषद हिंदू दर्शन शास्त्र के वैदिक संस्कृत के मूलपाठ हैं, जो हिंदू धर्म का आधार है। 

उपनिषद क्या होते हैं?

उपनिषद् हिन्दू धर्म के महत्त्वपूर्ण श्रुति धर्मग्रन्थ हैं। इनकी संख्या लगभग 108 है हालांकि मुख्य उपनिषद 13 माने गए हैं। हर एक उपनिषद की बातें किसी वेद से जुड़ी हैं और उसमें उनका जिक्र है। उपनिषदों को 'वेदांत' भी कहा गया है।

उपनिषदों में मुख्य रूप से रोचक और प्रेरणादायक कथाओं की रचना की गयी है। वेदों में दरअसल जो बातें बेहद जटिलता से कही गयी है उन्हें उपनिषदों में कथाओं के माध्यम से सरल तरीके से समझाया गया है। 

Web Title: Poland Upanishads written on Warsaw University library wall image goes viral

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Twitterट्विटर