लाइव न्यूज़ :

भारत में पदस्थ अपने राजनयिकों के लिए कोविड रोधी टीके भेज रहा है पोलैंड

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:53 IST

Open in App

वारसा, 26 अप्रैल (एपी) भारत में पदस्थ अपने राजनयिकों के लिए पोलैंड इस सप्ताह कोविड-19 रोधी टीके भेज रहा है।

वहीं, पोलैंड के एक राजनयिक को रविवार को नयी दिल्ली से गंभीर स्थिति में वारसा लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ उनकी बीमार गर्भवती पत्नी और चार बच्चों को भी लाया गया है।

टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी माइकल ड्वोरकजिक ने सोमवार को कहा कि जो विमान परिवार को वापस लेने गया, वह भारत स्थित पोलैंड दूतावास के लिए ऑक्सीजन और संबंधित उपकरण भी ले गया तथा इसमें से कुछ आपूर्ति नयी दिल्ली में पहले ही अन्य राजनयिक मिशन के साथ साझा की जा चुकी है जहां कुछ राजनयिक बीमार हैं।

उन्होंने इन मिशन के बारे में कोई बयोरा नहीं दिया।

भारत से लाए गए राजनयिक परिवार की पहचान उजागर नहीं की गई है और उन्हें वारसा में दो कोविड उपचार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि इन लोगों को लाना जरूरी था क्योंकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना था जो भारत में संभव नहीं था।

उन्होंने कहा था कि यह जांच भी की जाएगी कि ये लोग कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला