लाइव न्यूज़ :

...तो इस वजह से अमेरिका नहीं कर रहा नीरव मोदी के न्यूयोर्क में होने की पुष्टि!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 3, 2018 04:57 IST

सरकारी बैंक पीएनबी को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगा चुके नीरव मोदी उनके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। 

Open in App

वॉशिंगटन, 3 मार्च; अमेरिकी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह उन सारी मीडिया रिपोर्ट्स  से अवगत हैं, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी न्यूयोर्क में है। लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी पुष्टि करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगा चुके नीरव मोदी उनके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। 

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मीडिया में आई हम सारी खबरों को जान रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि नीरव मोदी अमेरिका में है। लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। वह इसलिए क्योंकि हमारे पास इसके कोई ठोस सबूत नहीं है। जब विदेश विभाग के प्रवक्ता  से पूछा गया कि क्या नीरव मोदी की जांच में विदेश विभाग भारत सरकार की मदद कर सकता है। इस सवाल के जवाब में विदेश विभाग ने कहा कानूनी सहयोग प्रदान करने करने को लेकर विधि विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

वहीं, नीरव मोदी के स्वामित्व वाली कंपनी फायरस्टार डायमंड से कर्ज वसूली करने पर अमेरिका की एक अदालत ने अंतरिम रोक लगा दी है। कंपनी ने सोमवार को न्यूयॉर्क दक्षिण की एक अदालत में अध्याय 11 के तहत स्वैच्छिक तौर पर दिवालिया के लिए याचिका दायर की थी।  न्यूयॉर्क की सदर्न डिस्ट्रिक्ट की दिवालिया अदालत ने कंपनी को राहत देते हुए आदेश में कहा कि दिवाला प्रक्रिया के आवेदन के साथ ही वसूली से जुड़ी अधिकतर गतिविधियों पर स्वत: रोक लग गई है।

टॅग्स :नीरव मोदीअमेरिकापंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल