लाइव न्यूज़ :

पीएमएल-एन नेता शहबाज़ शरीफ जेल से रिहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:36 IST

Open in App

लाहौर, 23 अप्रैल पाकिस्तानी संसद में विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। वह भ्रष्टाचार के दो मामलों में करीब आठ महीने से जेल में थे।

ये मामले देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय द्वारा दायर कराए गए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज को लाहौर की कोट लखपत जेल से शुक्रवार दोपहर को रिहा कर दिया गया। एक दिन पहले ही लाहौर उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने उन्हें 50-50 लाख रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कई समर्थक जेल के बाहर एकत्र थे। उन्होंने पंजाब प्रांत के 69 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री की कार पर फूलों की बारिश की और प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारे लगाए।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने शहबाज को सितंबर 2020 में धनशोधन और और अधिक संपत्ति के मामलों में गिरफ्तार किया था। एनएबी ने आरोप लगाया था कि 1990 तक शहबाज़ परिवार के पास लगभग 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति थी जो 2018 में बढ़कर सात अरब रुपये से अधिक हो गयी। उनके खिलाफ आरोप था कि यह संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल