लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोदी को तोहफे में 2,600 किलोग्राम आम भेजे

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:59 IST

Open in App

ढाका, पांच जुलाई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को हरिभंगा किस्म के 2,600 किलोग्राम आम उपहार में दिये हैं।

‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार एक ट्रक आमों के 260 कार्टन लेकर रविवार दोपहर जेसोर में बीनापोल बंदरगाह से बांग्लादेश-भारत सीमा के पार गया। बीनापोल कस्टम हाउस के उपायुक्त अनुपम चकमा के हवाले से खबर में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच ‘‘मैत्री के प्रतीक’’ के रूप में आमों को भेजा गया है।

‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार आम रंगपुर क्षेत्र में उगाये जाने वाले हरिभंगा किस्म के हैं। इस किस्म के आम आकार में गोल, रेशेदार और आमतौर पर 200 से 400 ग्राम वजन के होते हैं।

समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) की खबर के अनुसार कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के प्रथम सचिव (राजनीतिक) मोहम्मद समीउल कादर ने इन आमों को प्राप्त किया। ये आम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य राजनीतिक नेताओं के लिए भी हैं।

भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीति में ‘‘मैंगो डिप्लोमेसी’’ एक परंपरा रही है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ उन व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्होंने भारत सरकार को आम भेंट किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?