लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ 'सार्थक वार्ता' की

By भाषा | Updated: August 26, 2019 01:32 IST

फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के बाद मोदी बहरीन से बिआरित्ज पहुंचे। इस महीने के आरंभ में गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से ‘अधिकतम संयम’ बरतने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के शहर बिआरित्ज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस के बीच जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।’’

फ्रांस के शहर बिआरित्ज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस के बीच जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।’’

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के भारत सरकार के फैसले की पृष्ठभूमि में हुई है। दोनों नेता यहां जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं।

फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के बाद मोदी बहरीन से बिआरित्ज पहुंचे। इस महीने के आरंभ में गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से ‘अधिकतम संयम’ बरतने का अनुरोध किया था।

मोदी और गुतारेस की इस मुलाकात के एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से बात करके उन्हें जम्मू कश्मीर की स्थिति से वाकिफ कराया था।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त करने का मुद्दा उसका आंतरिक मुद्दा है। भारत ने साथ ही पाकिस्तान को हकीकत को स्वीकार करने की सलाह दी थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा