लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया विश्व की आर्थिक शक्तियों का आह्वान, कहा- इंडिया बाहें फैलाए खड़ा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 09:12 IST

बैंकॉक में आयोजित आदित्य बिरला ग्रुप के गोल्ड जुबली कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देहमने कराधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। भारत में सबसे अच्छी लोक अनुकूल कर व्यवस्था है मोदी ने निवेशकों से कहा, भारत में निवेश के लिए यह सबसे बेहतर समय है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की आर्थिक शक्तियों को भारत में निवेश का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया बाहें फैलाए आपका इंतजार कर रहा है। वो रविवार सुबह आदित्य बिरला समूह के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जहां निवेश के बेहतरीन मौके हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लालफीताशाही में काम करना बंद कर दिया है। पिछले पांच साल में हर सेक्टर में सफलता की अनेक कहानियां हैं। हम शीर्ष 10 एफडीआई देशों में हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमने 79 स्थान की छलांग लगाई है। हम पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने कराधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। भारत में सबसे अच्छी लोक अनुकूल कर व्यवस्था है। मोदी ने निवेशकों से कहा, भारत में निवेश के लिए यह सबसे बेहतर समय है। आज के भारत में परिश्रमी करदाताओं के योगदान को सराहा जाता है। एक क्षेत्र जहां हमने महत्वपूर्ण काम किया है वह है कराधान।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किए जाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने का परोक्ष जिक्र करते हुए शनिवार को यहां कहा कि भारत ने आतंकवाद एवं अलगाववाद के पीछे के एक बड़े कारण को नष्ट कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की राजधानी में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में जब कश्मीर के संबंध में बात की तो वहां मौजूद करीब 5000 लोगों ने खड़े होकर जबरदस्त तालियों से उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि भारत ने आतंकवाद एवं अलगाववाद के बीज बोए जाने के पीछे के एक बड़े कारण से छुटकारा पाने का फैसला किया है।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?