लाइव न्यूज़ :

PM मोदी पहुंचे रवांडा, भव्य स्वागत के बाद भारत ने 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देने को कहा

By भाषा | Updated: July 24, 2018 05:24 IST

दोनों देशों ने चमड़ा एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये। भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास एवं रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिये 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिये 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश की।

Open in App

किगाली, 24 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर रात रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के साथ विस्तृत बातचीत की और व्यापार एवं कृषि के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रवांडा के लिये 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश भी की। राष्ट्रपति कागमे के साथ बातचीत के बाद मोदी ने घोषणा की कि भारत जल्द रवांडा में अपना दूतावास खोलेगा।

दोनों देशों ने चमड़ा एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये। भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास एवं रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिये 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिये 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश की।

संसाधान सम्पन्न इस महाद्वीप में भारत की पहुंच कायम करने के इरादे से मोदी अफ्रीका के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज रात रवांडा पहुंचे। मोदी इस पूर्वी अफ्रीकी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये हैं। किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर प्रधानमंत्री के विमान के उतरते ही रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने उनका स्वागत किया। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘यह एक ऐतिहासिक यात्रा है जिसकी शुरुआत विशेष रही। राष्ट्रपति पॉल कागमे ने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रवांडा में स्वागत किया।’’ मोदी की दो दिवसीय रवांडा यात्रा अपने आप में महत्वपूर्ण है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। रवांडा अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘एक करीबी मित्र एवं रणनीतिक साझेदार द्वारा विशेष स्वागत! तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रवांडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर स्वागत किया। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली रवांडा यात्रा है।’’ 

मोदी रवांडा में कारोबारियों और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री वहां ‘जिनोसाइड मेमोरियल’ का दौरा करेंगे और कागमे द्वारा शुरू की गयी रवांडा की एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना ‘‘गिरींका’’ (प्रति परिवार एक गाय) पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा