लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी और प्रविन्द जगन्नाथ ने मॉरिशस के उच्चतम न्यायालय के नए भवन का किया उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: July 30, 2020 16:34 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने मॉरिशस के उच्चतम न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस से जरिये उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के प्रति भारत का रूख मानव केंद्रित है।

Open in App
ठळक मुद्दे" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से मॉरिशस के उच्चतम न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस से जरिये उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के प्रति भारत का रूख मानव केंद्रित है।

नई दिल्ली:" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से मॉरिशस के उच्चतम न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि भारत के विकास सहयोग में कोई शर्त नहीं होती और यह आपसी सम्मान पर आधारित होता है। इस भवन का निर्माण भारतीय अनुदान सहायता से किया गया है और यह मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुइस में भारत की सहायता से बनी पहली बुनियादी ढांचा परियोजना होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से जरिये उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के प्रति भारत का रूख मानव केंद्रित है। हम मानवता के कल्याण के लिये काम करना चाहते हैं । इतिहास हमें बताता है कि विकासात्मक गठजोड़ के नाम पर देशों को निर्भर रहने वाले गठजोड़ के लिये मजबूर किया गया। इसने उपनिवेशवाद और साम्राज्यवादी शासन को बढ़ावा दिया ।

इसने वैश्विक सत्ता ब्लाक को बढ़ावा दिया । ’’ उन्होंने कहा कि भारत का विकास आधारित गठजोड़ का नजरिया सम्मान, विविधता, भविष्य का ध्यान रखने और सतत विकास पर आधारित है। भारत के लिये ऐसे गठजोड़ की बुनियाद हमारे सहयोगियों के प्रति सम्मान पर आधारित है। मोदी ने कहा, ‘‘इसलिये हमारे विकास सहयोग के मार्ग में कोई शर्त नहीं आती है।

’’ प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मारिशस के संबंधों को विशेष बताया और आने वाले वर्षो मे इसे और गहरा बनने की उम्मीद जतायी। इस अवसर पर मारिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने कहा कि भारत और मारिशस के संबंधों में यह नया आयाम जुड़ा है। दोनों देशों के संबंध साझा अतीत, मूल्यों और संस्कृति पर आधारित है ।

हमारे संबंध बेहद गहरे हैं और पिछले कुछ वर्षो में यह और मजबूत हुए हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने संयुक्त रूप से अक्टूबर, 2019 में मॉरिशस में मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के फेज-1 और नई ईएनटी अस्पताल परियजोना का शुभारम्भ किया था। इन्हें भी विशेष आर्थिक पैकेज के अंतर्गत बनाया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा