लाइव न्यूज़ :

PM Modi's oath-taking ceremony on June 9: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई!, एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा-रोमांचक काम को लेकर उत्साहित हूं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2024 14:42 IST

PM Modi's oath-taking ceremony on June 9: एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई! भारत में मेरी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले रोमांचक काम को लेकर उत्साहित हूं।”

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम था।2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं।टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।

PM Modi's oath-taking ceremony on June 9: अरबपति एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा है कि वे अपनी कंपनियों द्वारा भारत में "रोमांचक कार्य" किए जाने को लेकर उत्साहित हैं। मोदी नौ जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई! भारत में मेरी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले रोमांचक काम को लेकर उत्साहित हूं।”

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने इससे पहले अप्रैल में "टेस्ला संबंधी भारी दायित्वों" के कारण भारत की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी थी। मस्क 21 और 22 अप्रैल को भारत दौरे पर रहने वाले थे। इस दौरान उनका प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम था।

हालांकि, बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर ही सूचित किया था कि वे इसी साल बाद में भारत दौरे पर आने के लिए उत्साहित हैं। पिछले साल जून में मस्क ने मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि वह 2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। उनकी प्रस्तावित यात्रा से यह उम्मीदें बढ़ गई थीं कि वह इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला के साथ-साथ अपने दूरसंचार उपक्रम (सैटकॉम) उद्यम स्टारलिंक को देश में स्थापित करने की योजना की घोषणा करेंगे। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहएलन मस्कनरेंद्र मोदीअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?