लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की ‘ऐतिहासिक यात्रा’ के बाद भारत रवाना

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:57 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार को भारत के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत होंगे।

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 76वें सत्र को संबोधित किया और उससे पहले प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ही अपने आस्ट्रेलियाई एवं जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

स्वदेश रवाना होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो काफी फलदायी रहे।

उन्होंने ट्वीट किया, '' पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सीईओ से बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र संबोधन समेत द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जो काफी फलदायी रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे। हमारे लोगों के बीच समृद्ध संबंध हमारी मजबूत धरोहर में शुमार हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच कंपनियों के शीर्ष अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा को 'ऐतिहासिक' करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना