लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ ‘उपयोगी’ बातचीत की

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:14 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर ‘उपयोगी’ बातचीत की।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के आमंत्रण पर जी20 सम्मेलन में शामिल होने यहां आये मोदी की सांचेज के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रोम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और स्पेन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर उपयोगी चर्चा की। दोनों देश ऊर्जा, व्यापार, नवोन्मेष और अन्य क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन को भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, बुनियादी संरचना और रक्षा उत्पादन समेत कई क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन समेत अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब