लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी की चांसलर मर्केल के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:07 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की और दोनों नेताओं ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत बातचीत की और नजदीकी रणनीतिक भागीदारी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला और अन्य अधिकारियों ने भी मर्केल के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्केल ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की। भारत-जर्मनी संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती हमारे ग्रह के लिए भलाई के कार्यों को और मजबूत करेगी।’’

एक अन्य ट्वीट में मंत्रालय ने कहा, ‘‘जर्मनी के साथ नजदीकी साझेदारी बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं।’’

जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जई-इन सहित विश्व के कई नेताओं से वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल