लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों के साथ की अलग-अलग बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा

By भाषा | Updated: June 29, 2019 09:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा एवं समुद्री मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ एक फलदायी बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यहां इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग बैठक की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने, व्यापार तथा निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा एवं समुद्री मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। यह दो दिवसीय सम्मेलन 29 जून को समाप्त होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ जी-20 शिखर सम्मेलन में दूसरे दिन की शुरुआत एक मूल्यवान मित्र से मुलाकात के साथ। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ भारत-इंडोनेशिया सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ एक फलदायी बैठक की। व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्र, अंतरिक्ष और हिंद-प्रशांत पर सहयोग के विस्तार पर चर्चा की। ’’

इसके तुरंत बाद ही मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मुलाकात की। कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘करीबी एवं बहुमुखी कूटनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने द्विपक्षीय संबंधों, जलवायु परिवर्तन, व्यापार, निवेश, कृषि और जैव-ईंधन में विशेष सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा की।’’ प्रधानमंत्री आज तुर्की और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल