लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात करने के बाद भारत रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2018 02:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

Open in App

बर्लिन, 21 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ब्रिटेन की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद जर्मनी के लिए रवाना हुए और वह देर शाम जर्मनी के बर्लिन शहर पहुंचे, जहां उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात एंजेला मर्केल की ओर से आयोजित रात्रि भोज के दौरान हुई है, जिसके बाद वह दिल्ली के रवाना हो गए।

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'दोस्ती को और मजबूत करते हुए। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने द्विपक्षीय बैठक से पहले चांसलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।' 

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें आगे लिखा कि यह यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की भारत की पारस्परिक इच्छा को दिखाती है। 

पीएम मोदी अपनी ब्रिटेन की यात्रा समाप्त करने के बाद संक्षिप्त यात्रा पर बर्लिन पहुंचे थे। वहां उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) की बैठक और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया था। यह उनके तीन देशों के दौरे का तीसरा और अंतिम चरण था। पिछले महीने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर भारत गए थे।  

जर्मनी से पहले वह ब्रिटेन और स्वीडन गए थे। ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेने के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। 

उन्होंने सीएचओजीएम से इतर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना , सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फौरे सहित करीब दर्जनभर नेताओं से बात की। (खबर इनपुट- भाषा)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा