लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से मांगी माफी, जानें क्यों

By भाषा | Updated: September 23, 2019 11:32 IST

जॉन कॉर्निन ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों में से एक थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था।कॉर्निन अपने जन्मदिन पर ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से माफी मांगी है क्योंकि उनके जन्मदिन पर कॉर्निन ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में मोदी कॉर्निन की पत्नी सैंडी से माफी मांगते और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।वहीं उनके पति मोदी के साथ खड़े मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘ मैं आपसे माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि आज आपका जन्मदिन हैं और आपके जीवनसाथी मेरे साथ हैं। स्वाभाविक रूप से आपको आज मुझसे जलन हो रही होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आपको शुभकामनाएं, मैं आपके सुखद जीवन और बेहद समृद्ध शांतिपूर्ण भविष्य की कामना करता हूं। शुभकामनाएं।’’

टेक्सास से सीनेटर जॉन कॉर्निन और सैंडी की शादी को 40 वर्ष हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं। कॉर्निन ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों में से एक थे। मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट