लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और जी20 के अन्य नेताओं ने रोम में ऐतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:10 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर विश्व के अन्य नेताओं के साथ यहां प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन का दौरा किया।

यह फव्वारा इटली के सबसे अधिक देखे जाने वाले स्मारकों में से एक है और पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐतिहासिक फव्वारे ने उन कई फिल्मकारों को आकर्षित किया है, जिन्होंने बारोक कला-शैली वाले इस स्मारक को रूमानी स्थल के प्रतीक के रूप में लोकप्रिय बनाया है।

जी20 इटली ने ट्वीट किया, ''जी20 के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने जी20 रोम सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत शहर के एक प्रतीकात्मक स्थान ट्रेवी फाउंटेन की सैर के साथ की, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत फव्वारों में से एक है।''

लगभग 26.3 मीटर ऊंचा और 49.15 मीटर चौड़ा, यह शहर का सबसे बड़ा बारोक फव्वारा है और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फव्वारों में से एक है।

प्रसिद्ध फव्वारे का दौरा करने के बाद मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेंगे। वह सतत विकास पर एक सत्र और एक अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रेगी के निमंत्रण पर 30 से 31 अक्टूबर तक रोम में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

इटली पिछले साल दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना